सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Center In-charge Suspended for Absence from DM's Meeting

Shahjahanpur News: डीएम की बैठक में अनुपस्थित केंद्र प्रभारी निलंबित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Center In-charge Suspended for Absence from DM's Meeting
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित केंद्र प्रभारी परिमाल सिंह को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने निलंबित कर दिया है। डीएम ने इसके लिए निर्देशित किया था।
Trending Videos

बुधवार को डीएम ने विकास भवन सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक की। इसमें कलान के एसडीएम ने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र बी-पैक्स कलान के केंद्र प्रभारी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले थे। इसके बाद डीएम ने क्रय केंद्र प्रभारियों की जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि बैठक में भी कलान के बी-पैक्स क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित नहीं हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए निलंबन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शासन द्वारा मूल्य समर्थन योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनुशासनहीनता के कारण परिमाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed