{"_id":"6a17558f64d3a8a2b0070871","slug":"chhatuiya-railway-gate-will-remain-closed-for-12-hours-from-7-pm-today-badaun-news-c-123-1-sbly1035-164860-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आज शाम सात बजे से 12 घंटे तक बंद रहेगा छतुइया रेल फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आज शाम सात बजे से 12 घंटे तक बंद रहेगा छतुइया रेल फाटक
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 28 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। उझानी-वितरोई स्टेशन के मध्य समपार संख्या-288 पर ट्रैक के मरम्मत कार्य के लिए छतुइया रेल फाटक के रास्ते 12 घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार शाम सात बजे से शुक्रवार सुबह सात बजे तक चलेगा। इस दौरान वाहन वितरोई-मुजरिया के रास्ते निकलेंगे।
बदायूं और कासगंज रेलवे ट्रैक पर समपार संख्या- 288 स्पेशल को छतुइया रेल फाटक के नाम से भी जाना जाता है। पूर्वोत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर के मुताबिक, समपार पर मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार शाम सात बजे से शुरू होगा। यह फाटक बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़ा है। हाईवे से होकर बरेली, बदायूं तो दूसरी तरफ कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा के अलावा राजस्थान व उत्तराखंड आने जाने भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है।
रेल फाटक पर मरम्मत कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रोड भी तय किया गया है। कासगंज की तरफ से बदायूं के रास्ते बरेली आदि जाने वाले वाहन वितरोई मोड़ से मुजरिया के रास्ते उझानी में आंबेडकर चौराहे से होकर निकलेंगे। इसी तरह बदायूं की ओर से वाहन उझानी आंबेडकर चौराहे से वाया मुजरिया होकर वितरोई मोड़ से बरेली- मथुरा हाईवे पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos