सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three criminals arrested in encounter and two injured in gun shot in Budaun

Budaun News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल, पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। 

Three criminals arrested in encounter and two injured in gun shot in Budaun
घायल आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर इलाके में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया माल, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।

Trending Videos




पुलिस के अनुसार, 16/17 मई 2026 की रात ग्राम सुंदरनगर में लूट हुई थी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश ग्राम कंधरपुर स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे के पास हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल अमित कुमार भी घायल हुए। घायल पुलिसकर्मी और बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बदमाश हुए गिरफ्तार 
पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नदीम उर्फ शाकिर, आस मोहम्मद और सद्दू के रूप में हुई है। ये सभी सिरौली, बरेली के निवासी हैं। नदीम उर्फ शाकिर और आस मोहम्मद के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पाजेब, दो ओम लॉकेट, एक पीली धातु की अंगूठी, सात हजार रुपये नकद और एक टॉर्च बरामद की है, साथ ही दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले हैं।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि गिरोह के अन्य सदस्य भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed