फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   City roads to be built at a cost of 19 lakh; residents to get relief: Fatma

19 लाख रुपये से शहर में बनेंगी सड़कें, मिलेगी राहत : फात्मा

Sun, 02 Aug 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
City roads to be built at a cost of 19 lakh; residents to get relief: Fatma
बदायूं। शहर में करीब 19 लाख रुपये से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्ड नंबर-12 व 22 में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहले वार्ड संख्या-12 में मुख्तयार के मकान से मूलचंद्र की चक्की तक करीब 14.70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क बनाई जाएगी। लंबे समय से खराब पड़े इस मार्ग के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज चौराहे तक करीब 4.22 लाख रुपये की लागत से मुख्य सीसी सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर किशोर कश्यप, अतुल रस्तोगी, कमलजीत कौर, विमला शर्मा, हेमा अरोरा, चरनजीत कौर, गुरदीप सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed