फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Darkness from Gopi Chowk to Nehru Chowk market; streetlights out of order.

Budaun News: गोपी चौक से नेहरू चौक बाजार तक अंधेरा, स्ट्रीट लाइटें खराब

Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Darkness from Gopi Chowk to Nehru Chowk market; streetlights out of order.
बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद
बदायूं। त्योहारी सीजन में भी शहर के बाजार में रातभर अंधेरा रहता है। बाजार क्षेत्र में जो स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, वे खराब हैं। करीब दो सौ मीटर के बाजार में गोपी चौक से नेहरू चौक तक एक भी लाइट नहीं जल रही। बुधवार रात करीब 8 बजे बाजार क्षेत्र में सराफा बाजार, किराना बाजार, नेहरू चौक से खैराती चौक और छह सड़का सहित अन्य बाजार क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था परखी गई तो स्थिति बेहद खराब मिली। इन क्षेत्रों में 36 खंभे लगे हैं, इनमें 25 खंभों की लाइटें खराब मिलीं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार में 20 खंभे हैं, इनमें से 10 लाइटें खराब हैं। यहां दोनों तरफ सौ से अधिक दुकानें हैं। खैराती चौक से छह सड़का तक चार खंभे हैं, इसमें तीन खराब हैं। एक खंभे की लाइट गायब है। यहां 30 दुकानें हैं। किराना बाजार खैराती चौक से नेहरू चौक तक 50 दुकानें हैं, इनमें 5 खंभों में चार खराब हैं। नेहरू चौक से गोपी चौक तक 60 दुकानें हैं। यहां प्रकाश के लिए पांच खंभे लगे हैं, लेकिन एक भी लाइट नहीं जलती। नेहरू चौक से चिकिन मार्केट तक दो खंभे हैं, लेकिन दोनों ही लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन


नेहरू चोक बाजार की तीन दुकानों में हो चुकी है 25 लाख की चोरी
हाल ही में नेहरू चौक बाजार की तीन दुकानों में 25 लाख की चोरी हो चुकी है। इस बाजार में पांच खंभों में से 4 खंभों पर लाइटें खराब हैं। व्यापारियों ने चोरी होने के बाद बाजार में अंधेरा रहने होने को लेकर वीडियो भी वायरल किया। नगर पालिका पर बाजार में प्रकाश व्यवस्था कराने में अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी बोले- बाजार में रोशनी का कोई इंतजाम नहीं

प्रशासन की ओर से बाजार में रोशनी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बीते दिनों बाजार में एक रात में ही तीन दुकानों से चोरी होने के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। खैराती चौक से लेकर बड़े बाजार तक केवल एक ही लाइट जलती है। पूरे बाजार में रात भर अंधेरा रहता है। - प्रमोद कुमार, बड़ा बाजार


नगर पालिका अध्यक्ष को रात में सभी बाजारों का मुआयना करना चाहिए। तभी उन्हें पता लगेगा कि जो भी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, सभी बेकार पड़ी हैं। उनसे निवेदन है कि बाजारों की लाइटें सही कराएं। अच्छा रहेगा कि सौर ऊर्जा वाली लाइटें लगवा दी जाएं। - कपिल, बड़ा बाजार


शहर की सभी लाइटें जल रही हैं। अगर कहीं कोई लाइट खराब है या उसका कोई तार टूट गया है तो उसे सही करा दिया जाएगा। सौर ऊर्जा लाइटों पर भी विचार किया जा रहा है। - विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ

शहर में तीसरी आंख से बढ़ेगा पहरा, लगेंगे 30 सीसीटीवी कैमरे
बदायूं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली घटनाओं पर नजर रखने के लिए अब तीसरी आंख का पहरा और बढ़ाने की तैयारी है। नगर पालिका की ओर से शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर करीब 30 कैमरे लगाए जाएंगे।

ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से लगाए जाने वाले कैमरों की लाइव कवरेज देखने के लिए पालिका कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। 24 घंटे स्क्रीन के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी शहर पर निगाह रख सकेंगे। इसका स्टोरेज नगर पालिका में ही रहेगा। आईपी एड्रेस अधिकारियों को भी दिया जाएगा। ईओ ने कहा कि कहां-कहां कैमरे लगाए जाएंगे, इसको लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात की जाएगी। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

बड़ा बाजार में बंद पड़ी लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed