फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In-charge Rinku suspended for sleeping at the outpost during the Kanwar Yatra.

Budaun News: कांवड़ यात्रा के दौरान चौकी पर सो रहे इंचार्ज रिंकू निलंबित

Thu, 13 Aug 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
In-charge Rinku suspended for sleeping at the outpost during the Kanwar Yatra.
निलंबित चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह
बदायूं। कांवड़ यात्रा के दूसरे रविवार की रात कछला घाट पर कई किमी में जाम लगा था। निरीक्षण के लिए निकले डीएम और एसएसपी के वाहन भी जाम में फंस गए थे। मौके पर कछला चौकी इंचार्ज नहीं मिले थे। बताया गया था कि वे चौकी पर सो रहे हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा ने चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सावन माह में दूसरे रविवार की रात डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा निरीक्षण करने के लिए कछला गंगा घाट पहुंचे थे। उनके निरीक्षण के दौरान उझानी के आगे जाम लगने की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली। दोनों अधिकारियों ने वहां जाकर देखा तो कछला चौकी इंचार्ज ड्यूटी से नदारद मिले।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि चौकी इंचार्ज ड्यूटी के दौरान चौकी पर जाकर सो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में वहां घंटों यातायात बाधित रहा। अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम फंस गई थीं। जाम की स्थिति को संभालने के लिए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने के बाद यातायात को बिल्सी की ओर डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु हो पाया था। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों के निर्देश के पालन में कछला चौकी इंचार्ज रिंकू सिंह की लापरवाही सामने आई थी।


कांवड़ यात्रा की ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। चौकी इंचार्ज ड्यूटी के दौरान चौकी पर जाकर सो गए थे। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।- अंकिता शर्मा, एसएसपी



जाम से सबक लेकर कछला में तीन और पार्किंग बनाई, घाट तक नहीं जाएंगे वाहन



- सबसे बड़ी पार्किंग गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय की दीवार तोड़कर बनाई गई



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। सावन माह के दूसरे रविवार को कछला गंगा घाट तक हजारों की संख्या में वाहन पहुंचने की वजह से भयंकर जाम लगा था। तीसरे सोमवार को भी अधिक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर तीन और पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें सबसे बड़ी पार्किंग गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय की दीवार तोड़कर बनाई गई है। अब छह वाहन पार्किग हो गईं। पार्किंग से वाहन आगे नहीं जाएंगे। इसके साथ डीजे के लिए दो अलग से पार्किंग बनाई गई हैं।



बुधवार को सीओ उझानी पूरे दिन कछला में रहकर तैयारी परखते रहे। उन्होंने बताया कि गंगा अकेडमी स्कूल की पार्किंग को मिट्टी डलवा के सही किया गया है। दूसरी पार्किंग बाइपास पर बनाई गई है। तीसरी सबसे बड़ी पार्किंग गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय की दीवार तोड़कर बनाई गई है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि पार्किंग से आगे किसी भी श्रद्धालु की गाड़ी न जाने पाए। डीजे के लिए अलग पार्किंग बनाई गई है।



बताया कि पार्किंग भर जाने पर चौराहे से ही ननाखेड़ा रोड और सहसवान रोड पर डीजे लगाए जाएंगे। ताकि मार्ग पर श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो। मुख्य मार्ग से स्नान स्थल तक पहुंचने के लिए केवल पैदल का एक ही रास्ता खोला गया है। बाकी अन्य रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पिछले रविवार की रात हजारों श्रद्धालु पार्किंग के पीछे के रास्ते से होकर मोटरसाइकिलें लेकर स्नान घाट तक पहुंच गए थे। पुल पर हजारों मोटरसाइकिलें खड़ी हो गई थीं। इससे और ज्यादा व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। प्रत्येक पार्किंग पर चार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि किसी भी श्रद्धालु को गाड़ी लगाने में कोई परेशानी का सामना करना ना पड़े।



राधे इंटर कॉलेज के पुराने हॉस्टल के पीछे के रास्ते को जगह-जगह खुदवाया



गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के सामने जो पार्किंग प्रशासन ने पहले बनाई थी, उसके पीछे से होकर श्रद्धालु श्मशान घाट से गुजरकर स्नान स्थल तक पहुंच जाते थे। इसी रास्ते से हजारों मोटरसाइकिलें रविवार को कछला गंगा घाट पर पहुंच गई थीं। प्रशासन ने बुधवार को सभी रास्ते बंद कर दिए। गड्ढे खुदवा दिए हैं। किसी भी हालत में पैदल भी श्रद्धालु उस रास्ते से नहीं निकल सकेंगे। दूसरा रास्ता एक रेलवे पुल से गुजरकर बराबर से श्रद्धालुओं ने रास्ता बना लिया था, उस रास्ते को प्रशासन ने बंद करा दिया। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।



तीसरे सोमवार के लिए रेंज से मिली अतिरिक्त फोर्स



बदायूं। सावन माह में पहले और दूसरे सोमवार पर जिले में आई कावंड़ियों की भीड़ को देखते हुए जनपद को रेंज से तीसरे सोमवार के लिए अतिरिक्त फोर्स मिली है। रेंज से मिली फोर्स में 9 इंस्पेक्टर, 45 सब-इंस्पेक्टर, 4 ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर और 150 आरक्षी अतिरिक्त मिले हैं। आवश्यकता पड़ने पर ही एआरटीओ कार्यालय से बिल्सी होते हुए मुजरिया को जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्ट किया जाएगा।




कछला घाट पर जाम न लगने पाए, इसके लिए तीन पार्किंग और बनाई गई हैं। इसमें दोपहिया, चार पहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग बनाई गई हैं। किसी भी वाहन को कछला गंगा घाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी व नोडल कांवड़ यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed