{"_id":"69a9cc98a095fa7de80451b3","slug":"dead-body-found-hanging-from-a-tree-in-kakrala-badaun-news-c-123-1-sbly1018-158576-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ककराला में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ककराला में पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ककराला। कस्बा के वार्ड नंबर 20 के रहने वाले अमन (18 साल) पुत्र इकराम अली का बृहस्पतिवार को उसके ही खेत के पास यूकेलिप्टस के पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
परिजनों ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। घटना के वक्त उसके पिता समेत अन्य परिजन दिल्ली में थे। वह मां के साथ घर पर था। आरोप है कि पास में ही एक आटा चक्की है। वहां पर आटे की चोरी हो गई थी। चक्की स्वामी ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया और उसकी मां से शिकायत कर दी।
मां ने बेटे से चोरी की बात पूछी और डांट दिया। इसके बाद वह बुधवार की शाम अचानक ही लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। हारकर परिवार के लोग सो गए। सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई। बताया कि खेत पर देखने के लिए परिवार के लोग पहुंचे तो पेड़ पर शव लटका देखकर चीख निकल गई।
सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर जिला मुख्यालय भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। साथ ही पिता को सूचना दी गई। वह अन्य परिजनों के साथ दिल्ली से ककराला के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक वह घर पहुंच सकेंगे। बताया कि युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कहासुनी के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव जिझाहट में एक 22 वर्षीय छात्रा ने गृहकलह के चलते बंद कमरे में दुपट्टे से गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
बताते हैं कि बेटी की माता-पिता से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद छात्रा ने कमरे में दोनों दीवार के बीच फंसे लोहे के पाइप में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने छात्रा के शव का बृहस्पतिवार की सुबह कछला घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। थाने से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना की पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर ज्योति सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना थाने पर नहीं आई है। संवाद
Trending Videos