{"_id":"69a9cd42f6d3fabf470f075f","slug":"dispute-over-removal-of-vehicle-four-people-injured-in-stone-pelting-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158641-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, पथराव में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, पथराव में चार लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते लोग अपने अपने घरों की छतों पर चढ़ गए और एक दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। पथराव में खुशबू पत्नी दुजेंद्र, कविता, बेबी समेत चार महिलाएं घायल हो गईं।
परिजनों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने खुशबू की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। किसी ग्रामीण ने झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग छतों से एक दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं।
बताया जाता है कि एक पक्ष के कुलदीप शर्मा के घर बेटे का जन्म हुआ था। परिजन जच्चा बच्चा को अस्पताल से घर ला रहे थे। रास्ते में नितिन शर्मा पक्ष की गाड़ी खड़ी होने पर उसे हटाने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। कोतवाल राजेन्द्र पुंडीर ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर पर नितिन, प्रवेश, वीरेश, आशीष, अजय और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos