सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dispute over seating leads to brawl among lawyers.

Shahjahanpur News: सीट को लेकर हुआ विवाद, अधिवक्ताओं में मारपीट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dispute over seating leads to brawl among lawyers.
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जजी कचहरी में बृहस्पतिवार को सीट को लेकर अधिवक्ताओं में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

रोजा के मोहल्ला लोधीपुर निवासी अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे जजी कचहरी में अपनी सीट पर बैठे थे। आरोप है कि उनकी सीट को लेकर पड़ोसी अधिवक्ता अनीत त्रिवेदी, अनूप त्रिवेदी, राम कुमार त्रिवेदी, मुंशी विक्रांत व चार-पांच जूनियर अधिवक्ताओं ने उन्हें गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि वह अपने सामने उन्हें नहीं बैठने देंगे। जब इस बात का विरोध किया तो सभी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर काफी अधिवक्ता एकत्र हो गए। इसके बाद सभी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed