सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr. Avdhesh Stripped of CHC Charge; Attached to CMO Office

Budaun News: डॉ. अवधेश से सीएचसी का प्रभार छिना, सीएमओ कार्यालय से संबद्ध किए गए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dr. Avdhesh Stripped of CHC Charge; Attached to CMO Office
विज्ञापन
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कादरचौक के प्रभारी डॉ. अवधेश राठौर को पद से हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने उन्हें अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
Trending Videos

कादरचौक क्षेत्र में डॉ. अवधेश की बहन का राधिका नाम से प्राइवेट अस्पताल संचालित था। बीते दिनों वहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान कथित रूप से अमानवीय तरीके अपनाए गए। आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला के सीने पर बैठकर डिलीवरी कराई गई। इससे नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था। स्वास्थ्य विभाग पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने उनको वहां से हटाकर ककराला का प्रभारी बना दिया। इससे लोगोंं में आक्रोश और बढ़ने लगा। ऐसे में बुधवार को सीएमओ ने डॉ. अवधेश को सीएचसी के प्रभार से हटाकर सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमोहन झा ने बताया कि डॉ. अवधेश को सीएचसी से हटाकर कार्यालय पर संबद्ध कर लिया गया है।


चार-पांच साल से एक ही जगह जमे सात एमओआईसी


- लंबे समय से एक ही केंद्र पर तैनाती से व्यवस्था हो रही प्रभावित



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के बीच एक और गंभीर पहलू सामने आया है। कई चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी) वर्षों से एक ही स्वास्थ्य केंद्रों पर जमे हुए हैं। इनमें से सात एमओआईसी ऐसे हैं, जो पिछले चार-पांच साल से एक ही स्थान पर तैनात हैं।



जिले के कई प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले से ही संसाधनों और स्टाफ की कमी की शिकायतें हैं। ऐसे में यदि अधिकारियों का समय पर स्थानांतरण न हो, तो व्यवस्था और अधिक प्रभावित होती है। हालात यह है कि कई केंद्रों पर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता और व्यवस्थाएं चरमराई रहती हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर बने हुए हैं।



इसमें बिनावर में तैनात डॉ. नरेंद्र पटेल, दातागंज में तैनात डॉ. रिदेश भसीन, उसावां में तैनात डॉ. राहुल सिद्धार्थ, दहगवां में डॉ. पीयूष यादव, जगत में डॉ. मोहम्मद असलम तैनात है। इसके अलावा ककराला में तैनात डॉ. भुवनेश व कादरचौक में तैनात डॉ. अवधेश राठौर को दो दिन पहले से आपस में कार्य क्षेत्र बदला है।



कुछ एमओआईसी लंबे समय से सीएचसी पर तैनात हैं। जल्द ही इनके वर्तमान तैनाती स्थल में परिवर्तन किया जाएगा। जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed