{"_id":"6a6e42a524c8e1ca300e2ee7","slug":"drain-construction-begins-delhi-highway-to-get-relief-from-waterlogging-badaun-news-c-123-1-sbly1035-169848-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नाला निर्माण शुरू, दिल्ली हाईवे को जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नाला निर्माण शुरू, दिल्ली हाईवे को जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन
नाला निर्माण में जुटे मजदूर। स्रोत: ब्लॉक प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास महीनों से बरकरार जलभराव की समस्या से जल्द ही निजात मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र पंचायत ने अपनी निधि से तीन दिन पहले नाला निर्माण शुरू करा दिया। नाला कच्चा होगा, लेकिन आबादी से सटे इलाके में सेफ्टी बॉल पक्की होगी।
कस्बे से सटे गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास हाईवे की एक लेन पर करीब तीन सौ मीटर इलाके में जलभराव तीन महीने पहले शुरू हुआ था। सड़क किनारे नाला नहीं होने से पानी का निकास भी बंद है। इसी वजह से नालियों के रास्ते घरों का पानी हाईवे पर पहुंचा तो उसी समय एक लेन पर आवागमन बंद करा दिया गया था। इसे लेकर तत्कालीन एसडीएम मोहित कुमार समेत पीडब्ल्यूडी के अफसर भी पिछले महीना मौका मुआयना कर रणनीति तैयार करने का निर्देश दे चुके थे।
बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने बताया कि हाईवे किनारे पक्का नाला निर्माण जरूर होगा, लेकिन जलभराव की समस्या का समाधान प्राथमिकता में शामिल होने की वजह से कच्चे नाले का काम शुरू करा दिया गया है। कच्चे नाले से मकानों को नुकसान के मद्देनजर मकानों के छोर पर सेफ्टी बॉल बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीणों के घरों तक नमी न पहुंचे। कच्चे नाले से पानी का निकास शुरू होने के बाद पानी हाईवे तक नहीं पहुंचेगा। वाहनों का आवागमन भी प्रभावित नहीं होगा।