{"_id":"6a626e3227060657db0ed8a3","slug":"encroachment-along-the-kanwariya-route-removed-remaining-given-3-days-time-badaun-news-c-123-1-sbly1035-169122-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ियों के मार्ग के किनारे से हटाया अतिक्रमण, शेष को 3 दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ियों के मार्ग के किनारे से हटाया अतिक्रमण, शेष को 3 दिन की मोहलत
विज्ञापन
उझानी में अस्थायी अतिक्रमण हटवाते ईओ समेत पालिका कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर नगर पालिका परिषद ने मुख्य बाजार समेत आसपास क्षेत्र को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह चौक के आसपास के फ्लैक्स और होर्डिंग्स के खंभे जेसीबी से ढहा दिए गए। मुख्य बाजार में पालिका कर्मियों ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिन में सामान समेट ले जाने की मोहलत दी है।
नगर पालिका कर्मियों ने पुलिस की मौजूदगी में अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए कार्रवाई बृहस्पतिवार पूर्वाह्न शुरू की। जेसीबी लेकर कल्याण सिंह चौक पर पहुंचे ईओ मणि जी सैनी ने ठेला- खोमचा और दुकानों के आगे सामान रखे बैठे दुकानदारों से बात की। उन्होंने सामान समेटना शुरू नहीं किया तो जेसीबी चलती, उससे पहले ही ठेला- खोमचा वाले सामान समेटकर आगे बढ़ गए।
इसके बाद चौक के आसपास लगे होर्डिंग्स और फ्लैक्स के खंभे भी जेसीबी से ढहा दिए गए। यह कार्रवाई ब्लॉक कार्यालय और पुराने प्राइवेट बस स्टैंड तक चली। सड़क किनारे फुटपाथ पर लगे रेता-बजरी के ढेर भी हटवाने के लिए भवन निर्माण से जुड़े कारोबारियों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में सब्जी मंडी से गोशाला मोड़ तक पालिका कर्मी जेसीबी लेकर पहुंचे। सड़क किनारे फड़ डालकर सामान बेचने वालों को भी तीन दिन में अपना सामान समेट लेने को कहा गया है।
ईओ सैनी ने बताया कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही मुख्य बाजार को अस्थायी अतिक्रमण से मुक्त करा दिया जाएगा। बता दें कि मुख्य बाजार से होकर ही कांवड़ यात्रा निकलती है। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे लगे वाहनों के मद्देनजर अधिकारियों का मुख्य बाजार पर फोकस ज्यादा है। ताकि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
बिजली कर्मियों ने ठीक की लटकती केबल
कांवड़ियों के रोड पर बिजली निगम ने भी अपने स्तर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी शुरू कर दी हैं। उपकेंद्र के कर्मी दो दिन से सड़क किनारे के खंभों से झूलते तारों और केबल को खींचने में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को भी सरौरा इलाके में काम चला। इस दौरान ट्रांसफॉर्मरों के आसपास भी बैरिकेडिंग कराई गई। खंभों पर पॉलीथिन लगाई गई है। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली कर्मियों की चार सदस्यीय टीम मुख्य बाजार के खंभों और बिजली के लटकते तारों पर नजर रखेगी।
कछला घाट पर तीन दिन में बनकर तैयार हो जाएगा अस्थायी अस्पताल
बदायूं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के मद्देनजर कछला गंगा घाट पर अस्थायी अस्पताल बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल बनाने के लिए बेड और अन्य सामान लेकर पहुंची। तीन दिनों में यह अस्थायी अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। घाट पर पांच बेड, ऑक्सीजन युक्त वेंटीलेटर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलिंडर, जीवन रक्षक दवाएं आदि सामान पहुंचा दिया गया है। सावन माह में श्रद्धालुओं को स्नान स्थल पर ही उपचार की सुविधा मिलेगी।
एमओआईसी महेश प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश सिंह सामग्री लेकर बृहस्पतिवार को घाट पर पहुंचे। सारा सामान सुरक्षित रखवा दिया गया है। एमओआईसी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिनों में अस्थायी अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। लगभग सभी सामग्री पहुंच चुकी है। संवाद