फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Work to spruce up Ujhani station begins ahead of the Kasganj-Aishbagh inauguration.

Budaun News: कासगंज-ऐशबाग के उद्घाटन से पहले उझानी स्टेशन को संवारने का काम शुरू

Fri, 24 Jul 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Work to spruce up Ujhani station begins ahead of the Kasganj-Aishbagh inauguration.
उझानी स्टेशन परिसर में मरम्मत कार्य में जुटे रेलवे के मजदूर। संवाद
उझानी। कासगंज- ऐशबाग (लखनऊ)- कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मंजूरी के साथ उद्घाटन समारोह के लिए रेलवे ने स्टेशन को सजाने- संवारने का काम शुरू कर दिया। उझानी से रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समारोह में रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत करीब 3.60 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में सुविधा विस्तार के साथ ही कायाकल्प का काम पिछले साल पूरा हो चुका है। इसके बाद स्टेशन परिसर में कुछेक स्थानों पर टाइल्स से लेकर फॉल सीलिंग उखड़ गई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए रेलवे के इंजीनियरों के साथ मजदूर भी जुट गए हैं।
विज्ञापन

रंगाई-पुताई का भी काम कराया जा रहा है। दरअसल, कासगंज- ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले रेलवे प्रशासन पूरे परिसर को चकाचक करना चाहता है। इसके पीछे दूसरी वजह यह भी बताई जा रही है कि अगर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर उद्घाटन समारोह में शामिल होते हैं, तो कहीं खामियों पर उनकी नजर न पड़ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को ऐशबाग के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या-05018 को दोपहर 12 बजे उझानी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। बदायूं, रामगंगा, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिंधौली के रास्ते 21:10 बजे ऐशबाग पहुंचेगी।

उद्घाटन के बाद ट्रेन संख्या- 15312 कासगंज से ऐशबाग के लिए रोजाना 04:20 बजे रवाना होगी तो ऐशबाग से 14:00 बजे चलकर 22:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। दोनों ओर से इस एक्सप्रेस ट्रेन का बदायूं के अलावा उझानी में भी ठहराव होगा। बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के प्रयास से कासगंज- दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन पहले ही चल चुकी है। अब, लखनऊ के लिए भी सीधी ट्रेन मिलने से इलाके के लोगों का बरेली जंक्शन के बजाय उझानी और बदायूं से भी सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed