{"_id":"6a5155055d62bcafab035cc7","slug":"father-murdered-by-having-his-throat-slit-with-an-axe-following-a-dispute-over-land-division-and-the-non-receipt-of-installment-money-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168181-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काट कर दी पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के बंटवारे और किस्त के रुपये न मिलने पर कुल्हाड़ी से गला काट कर दी पिता की हत्या
विज्ञापन
राधे श्याम फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार देर रात दस बजे जमीन के बंटवारे और स्वयं सहायता समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये न मिलने से नाराज घर के सबसे छोटे बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लहराते हुए मौके से भाग निकला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) पुत्र टीकम के पास 18 बीघा जमीन है। इनके पांच बेटे हैं। अहिवरन सबसे छोटा है। कई दिनों से अहिवरन पिता से जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था। उसने समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये मांगे थे। शुक्रवार को राधेलाल ने मक्का बेची थी।
मक्का की धनराशि मिलने पर अहिवरन ने दोबारा से किस्त जमा करने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शुक्रवार देर रात अहिवरन शराब के नशे में घर पहुंचा और गुस्से में कुल्हाड़ी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से गला कटने की वजह से राधेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी अहिवरन मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी राहुल पांडेय, इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
आरोपी मौके से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। फील्ड यूनिट और पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। शीघ्र ही दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी