{"_id":"6a51550f5d08a65d4c0cccca","slug":"while-he-was-eating-his-son-attacked-him-with-an-axe-badaun-news-c-123-1-ba11032-168184-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाना खा रहे थे, तभी बेटे ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाना खा रहे थे, तभी बेटे ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। 60 वर्षीय राधेलाल को इसका आभास भी नहीं था कि पांच हजार रुपये न देने पर सबसे छोटा बेटा उसके खून का प्यासा हो जाएगा। शाम को विवाद की बात पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पूर्व में भी विवाद हो चुका था। विवाद को भूलकर देर रात दस बजे वह घर में खाना खा रहे थे। तभी सबसे छोटा बेटा अहिवरन अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और झगड़ना शुरू कर दिया। उस वक्त वह नशे में धुत था। विवाद बढ़ने पर खाना खा रहे पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार देर रात हुई बुजुर्ग राधेलाल (60) की हत्या के पीछे की मुख्य वजह पांच हजार रुपये न मिलना बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि सबसे छोटे बेटे अहिवरन ने स्वयं सहायता समूह की किस्त भरने और अन्य जरूरतों के लिए पिता से रुपये मांगे थे। रुपये नहीं मिलने पर वह नाराज होकर शाम को घर से चला गया था और देर रात शराब पीकर लौटा।
ग्रामीणों के अनुसार, राधेलाल के नाम करीब 18 बीघा कृषि भूमि है। पांच बेटों में सबसे बड़े यशपाल, दूसरा कालीचरण, तीसरा शंकर, चौथा झाझन और सबसे छोटा अहिवरन है। परिवार में काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। बताते हैं कि अहिवरन शराब पीने का आदी है। इसी वजह से घर में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दिन में रुपये मांगने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। देर रात वह शराब पीकर लौटा और दोबारा पिता से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से राधेलाल की गर्दन पर कई वार कर दिए। वारदात के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
कालीचरण के बेटे ने दी दादा की हत्या की तहरीर
दूसरे नंबर के बेटे कालीचरण के बेटे राजवीर ने पुलिस को दी तहरीर में चाचा अहिवरन पर दादा की कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। अहिवरन के साथ उसके दोस्त राकेश का भी जिक्र किया है। वारदात कई लोगों ने देखी है। तहरीर में इसका भी जिक्र है।