{"_id":"6a5154de31ea26910408f4a1","slug":"three-inter-district-vehicle-thieves-arrested-ten-bikes-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1010-168143-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर पकड़े, दस बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अंतरजनपदीय तीन वाहन चोर पकड़े, दस बाइक बरामद
विज्ञापन
इस्लामनगर पुलिस द्वारा तीन वाहन चारों से बरामद की गईं दस बाइक। स्रोत-पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की तीन बाइकों के साथ अंतरजनपदीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक खंडहर से सात और मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों वाहन चोरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि इस्लामनगर के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह बदायूं-संभल जिले के बॉर्डर पर अल्लैहपुर गांव से आगे बृहस्पतिवार रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन बाइकों पर आते तीन युवक दिखे। सीओ ने बताया कि पुलिस ने रोका तो वह बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूरी पर तीनों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवक बाइकों से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके।
सीओ ने बताया कि थाने पर लाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने अपने नाम फूल सिंह निवासी स्योहारा जुनावाई, मनवीर निवासी गांव पानीवाल रजपुरा और आदित्य निवासी मऊ कठेर बहजोई, जिला संभल बताया। पूछताछ में तीनों ने पुलिस के साथ गोशाला के खंडहर से सात अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कराईं।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पुलिस ने सभी 10 मोटर साइकिलें चोरी की बताई हैं। तीनों आरोपी मोटरसाइकिलों की चोरी कर उन्हें जगह-जगह बेचा करते थे। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।