{"_id":"6a67b6799e83dce98a0ed13b","slug":"fire-breaks-out-in-the-gas-cylinder-pipe-in-a-government-school-kitchen-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169461-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरकारी स्कूल की रसोई में गैस सिलिंडर के पाइप में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरकारी स्कूल की रसोई में गैस सिलिंडर के पाइप में लगी आग
विज्ञापन
रामपुरिया गांव के स्कूल में आग बुझाता पुलिस कर्मी। वीडियों ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। प्राथमिक विद्यालय रामपुरिया की रसोई में सोमवार सुबह गैस चूल्हा जलाते समय सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई। उस समय स्कूल में करीब 25 बच्चे ही पहुंचे थे। रसोई में आग लगी देखकर बच्चे डरकर स्कूल से बाहर निकलकर अपने-अपने घरों की ओर भाग गए। जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी स्कूल के आसपास पहुंच गए। बाद में दो कांस्टेबल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
प्रधानाचार्य मंजू रानी ने बताया कि रसोइया बच्चों के लिए खाना बनाने पहुंची थीं। सब्जी तैयार कर चूल्हे पर रखते ही गैस के पाइप ने आग पकड़ ली। सूचना पर डायल-112, 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। डायल-112 पर तैनात हेड कांस्टेबल महावीर और कांस्टेबल सत्येंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर स्कूल में रखे अग्निशमन सिलिंडर से आग बुझाई और गैस सिलिंडर को रसोई से बाहर निकाल दिया।
इस तरह स्कूल में बड़ा हादसा होने से बच गया। सहायक अध्यापक राजकुमार और शिक्षामित्र ने घर-घर जाकर बच्चों को बुलाया और पढ़ाई शुरू कराई।
सिलिंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई थी, तुरंत ही अग्निशमन व पुलिस को कॉल कर बुला लिया गया था। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। -नवीन कुमार, बीएसए