{"_id":"6a67b6c17b2b5d61cc05a581","slug":"two-accused-arrested-for-a-deadly-attack-on-a-police-team-badaun-news-c-123-1-bdn1038-169476-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस हमले में गिरफ्तार आरोपी अजयपाल और रजनेश। स्त्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। थाना हजरतपुर के गांव दियौचरी में शुक्रवार को पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर दो नामजद आरोपियों अजयपाल और रजनेश को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर में दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया। सात नामजद आरोपियों में से पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव दियौचरी में शुक्रवार की रात 2:30 बजे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया था। आरोपियों के हमले में पुलिस टीम के दरोगा नवरतन सिंह और उनके हमराही सिपाही संदीप और मनीष पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।
आरोपी अजयपाल को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर ले गए। हमले में दरोगा नवरतन सिंह का सिर फट गया था। इसके बाद दरोगा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में सात आरोपियों को नामजद किया गया था। आरोपी अपने पशु को अपनी रिश्तेदारी में भेजने के लिए गाड़ी की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले में दो नामजद आरोपियों का गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।