{"_id":"6a3adf479ea4ca59fa0c182f","slug":"girl-crushed-to-death-by-ambulance-while-getting-off-e-rickshaw-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166836-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ई-रिक्शा से उतरते समय एंबुलेंस से कुचलकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ई-रिक्शा से उतरते समय एंबुलेंस से कुचलकर बच्ची की मौत
विज्ञापन
कोमल। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कादरचौक। उसहैत रोड पर ई-रिक्शा से उतरते समय सरकारी एंबुलेंस से कुचलकर छह वर्षीय बच्ची कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके मां-बाप बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर मौके से भाग निकला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद सीएचसी में भी भीड़ जुट गई थी। चार बेटों में इकलौती बेटी की मौत से मां को रोता देख अन्य लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। उसहैत क्षेत्र के गांव गौरिया नगला निवासी चंद्रपाल परिवार के साथ ओम नगरिया थाना सिकंदरपुर वैश्य कासगंज में अपनी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने दोनों ओर से ई-रिक्शा कर लिया था। लौटते समय यह घटना हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची कोमल को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ विक्रम सिंह ने एंबुलेंस का पता लगाने के लिए सीसी कैमरे देखे। बताया जाता है कि तेज रफ्तार एंबुलेंस का टायर बच्ची के ऊपर चढ़ गया था। बच्ची एक साइड से ई-रिक्शा से उतर रही थी। कोमल चार भाइयों में इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। सरकारी एंबुलेंस और उसके चालक के बारे में जांच की जा रही है। सीसी कैमरे देखे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- सुनील कुमार सिंह, सीओ उझानी