{"_id":"6a71987113d5e1ac010cf56c","slug":"girl-tried-to-jump-into-the-ganga-from-kachla-bridge-in-budaun-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला पुल से गंगा में कूदने की कोशिश, नगर पंचायत के कर्मचारी ने युवती को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला पुल से गंगा में कूदने की कोशिश, नगर पंचायत के कर्मचारी ने युवती को बचाया
Tue, 04 Aug 2026 01:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:16 PM IST
सार
बदायूं जिले के कछला पुल पर एक युवती ने मंगलवार सुबह नदी में कूदने का प्रयास किया। उसे रेलिंग पर चढ़ा देख वहां तैनात नगर पंचायत के कर्मचारी ने दौड़ाकर उसका हाथ पकड़ लिया और कूदने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से नाराज होकर आई थी।
विज्ञापन
कर्मचारी ने युवती को नदी में कूदने से रोका।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उझानी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवती कछला पुल पर पहुंची। उसने पुल से नदी में कूदने का प्रयास किया। वहां तैनात नगर पंचायत के कर्मचारी ने युवती को कूदने से रोक लिया। युवती रो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवती को चौकी ले आई। सूचना पर उसके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
कछला की रहने वाली युवती जैसे ही पुल की रेलिंग पर चढ़ी, तभी वहां पर पंचायत की ओर से तैनात कर्मचारी ने दौड़कर उसका हाथ पकड़ लिया और उसे नीचे उतार लिया। इसके बाद युवती ने दो बार हाथ छुड़ाकर गंगा नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। दोनों बार कर्मचारी ने उसे बचाया। युवती को रोता देख पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी इंचार्ज कछला रिंकू मौके पर पहुंचे और युवती से पूछताछ की। युवती के मोबाइल नंबर लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने युवती को समझाया और चौकी पर ले आए। परिजन भी चौकी पहुंच गए। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल कर रही है। वहीं, कुछ लोगों के बीच यह भी चर्चा हो रही है कि युवती किसी युवक से प्यार करती थी। बीमारी में उसकी मौत हो गई। उसके बाद से युवती काफी आहत है। इसीलिए उसने जान देने का प्रयास किया।