सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Holi was celebrated with great enthusiasm, people were drenched in colours.

Budaun News: धूमधाम से खेली होली, रंगों से सराबोर रहे लोग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated with great enthusiasm, people were drenched in colours.
रेहड़िया में एक दूसरे के साथ होली खेलते हुरियारे। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिलेभर में बुधवार को होली धूमधाम से खेली गई। होलिका दहन के बाद रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा नजर आया। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ हुड़दंगी नजर आए। जगह-जगह पर लगे डीजे सिस्टम पर युवा खूब थिरके। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक-दूसरे के गले लगे। रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।
Trending Videos

बुधवार को दोपहर तक शहर में रंगों की बौछार होती रही। इस दौरान शहर में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा रही। ऐसी जगहों पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई। शहर के सराफा बाजार स्थित गौरीशंकर मंदिर से हुड़दंगियों का जुलूस सुबह आठ बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजे-बाजे और झांकियों के साथ रंगों से सराबोर जुलूस रजी चौक, सुभाष चौक, नई सराय, टिकटगंज, शास्त्री चौक आदि स्थानों से होकर निकाला गया। रंगों की फुहार और उड़ते हुए गुलाल ने माहौल को और रंगीन कर दिया। घोड़ों पर सवार होकर शहर में निकले हुड़दंगियों पर बच्चों और महिलाओं ने घरों की छतों से रंगों की बौछार की।
जुलूस में शामिल अखाड़ा और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं में रंगों के त्योहार पर उमंग और उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने भी जमकर रंगों की बौछार की और गुलाल उड़ाया। जिले में अन्य जगहों पर भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

पुलिस लाइन में खूब उड़ा रंग और गुलाल

बदायूं। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को होली खेली गई। समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी व एसपी देहात डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे। संवाद

देहात क्षेत्र में भी पीछे नहीं रहे लोग, दोपहर तक चला रंग

उझानी। होली पर हुरियारों में बुधवार को पूरा जोश नजर आया। सुबह पूजन के बाद लोग आपस में गले मिले। दोपहर तक रंगों से सराबोर लोगों ने खूब अबीर और गुलाल उड़ाया। गांवों में हुरियारों ने चौपाई निकाली। कछला में सालों पुरानी परंपरा के तहत बुधवार को होली मनाई गई। सुबह होलिका दहन हुआ फिर रंग खेलने को जो दौर शुरू हुआ, वह दोपहर तक चला। रंग खेलने के बाद अधिकतर परिवार के लोग गंगा स्नान करने भी पहुंचे। बृहस्पतिवार को कोतवाली में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।

बिसौली। नगर व क्षेत्र में लोगों ने होली धूमधाम से मनाई। रात में होलिका दहन हुआ इसके बाद सुबह होते ही सभी ने एक-दूसरे के गालों पर रंग लगाना शुरू किया। दोपहर बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी।

सैदपुर। बुधवार सुबह चार बजे होलिका दहन के बाद पूजा-अर्चना शुरू की गई। करीब नौ बजे कस्बे के महेश चौक से होली का जुलूस शुरू हुआ, जो निर्धारित मार्गों से होकर अपराह्न करीब दो बजे समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने स्नान किया और फिर होली मिलन शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा।

कादरचौक। गांव-गांव हुरियारियों की टोलियां निकलीं। कीचड़ उछाल और कपड़ा फाड़ होली भी हुई। पुलिस की सघन पेट्रोलिंग के साथ शांति पूर्वक होली खेली गई। शाम को लोग नए कपडे़ पहनकर निकले और एक-दूसरे के गले मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

दहगवां। हंसी ठिठौली और उल्लास के साथ मोहल्लों से युवाओं की टोलियां एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते निकलीं। वहीं घरों में महिलाओं ने होली पर पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन, गुजिया, पूरी, कचौड़ी, नमकीन, रसपुआ, दहीबड़ा आदि बनाकर आगंतुकों को खिलाए।

सहसवान। रंग-गुलाल लगाकर लोग एक-दूसरे से गले मिले। कुछ संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन कराया गया।माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण बना रहा। इस बार लोगों ने रंगों की जगह गुलाल का अधिक प्रयोग किया।

उसावां। रंगों का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना। दिन निकलते ही बच्चों ने रंग खेलने की शुरूआत की। इसके बाद लोगों ने नए कपड़े पहनकर गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। घरों में बनने वाले पकवान, विशेष कर गुझियों, का आनंद लिया। वहीं उसहैत में भी होली पर एक दूसरे को रंग लगाकर सभी गले मिले और शुुभकामनाएं दीं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे श्री कालसेन बाबा मंदिर पर होलिका दहन हुआ।
उघैती। कस्बा सहित खितौरा, करियामई, करनपुर, सराह बरौलिया ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम होली मनाई गई। डीजे पर धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

फैजगंज बेहटा। होली पर शराब की दुकानें बंद थीं, लेकिन परचून की दुकानों पर ऊंचे रेटों पर शराब बेची गई। शराब पीकर लोगों ने हुड़दंग मचाया। कुछ जगहों पर मामूली झगड़े भी हुए। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने भी होली खेली।
ओरछी। होली पर गली-मोहल्लों में डीजे की धुनों पर युवा और बच्चे जमकर थिरके। देर शाम होली मिलन चलता रहा।
बिल्सी। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक, मोहल्ला संख्या आठ सरकारी नलकूप संख्या दो पर सोमवार की शाम को करीब सात बजे होलिका दहन किया गया। यहां नगर के लोगों ने जौ और गन्ना से आखत डाले। बाद में घरों में धूमधाम से हवन-यज्ञ के साथ होलिका दहन किया। संवाद

रमजानपुर की चौपाई में रंग लगाते रहे लोग

कादरचौक। रमजा़नपुर में होली की चौपाई निकाली गई। इसमें लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। भाईचारे के साथ अनूठी मिसाल पेश की। शेरपाल, अरविंद, विनोद, अजय, महावीर, मोहम्मद रिजवान शेख आदि मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed