सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   husband inserted a rod into the private parts of the woman in budaun

UP News: बदायूं में तीन बेटियां होने पर महिला के निजी अंग में डाला सरिया, पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Mar 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले में एक महिला को पहले दहेज के लिए प्रताड़ित किया, फिर तीन बेटियां होने पर उसके साथ बर्बरता की गई। पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए रो पड़ी। उसने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

husband inserted a rod into the private parts of the woman in budaun
पीड़ित महिला ने आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बेटियां होने पर महिला के निजी अंग में सरिया डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में महिला के पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर रही है। 

Trending Videos


मूझाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़ित महिला की शादी मई 2007 में उझानी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि भाइयों ने शादी में नौ लाख रुपये खर्च किए। इसके बावजूद ससुराल वाले कम दहेज का ताना मारते रहे। यह बात भाई को बताई तो उन्होंने शांति से रहने को कहा। कुछ समय बाद पहली बेटी होने पर पति ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरी, फिर तीसरी बेटी होने पर पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में 50 साल के शख्स को याद आया पुराना प्यार, फिर कर दी हद पार, प्रेमिका के उड़ गए होश

रिश्तेदार महिला से हैं पति के अवैध संबंध 
महिला का आरोप है कि पति और ससुरालवाले आए दिन कमरे में बंधक बनाकर उसे पीटते थे। चौथी बार गर्भवती होने पर धमकाया था कि यदि इस बार बेटा नहीं हुआ तो घर से निकाल दिया जाएगा। आरोप है कि छह साल पहले बेटा होने के बावजूद पति खुश नहीं हुआ, क्योंकि इस बीच उसके एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध हो चुके थे।

कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा 
पीड़ित के अनुसार, तीनों बेटियां बड़ी होने लगीं तो ससुराल वालों के ताने भी बढ़ते गए। पति भी बेटियों पर होने पर खर्च के बहाने प्रताड़ित करता रहा। 27 फरवरी की रात को भी इस बात पर विवाद हुआ। इसका विरोध करने पर पति, सास, ननद, देवरानी व ससुर ने कमरे में बंद कर पीटा। पति व देवरानी की बहन से सरिया से हमला किया, जिससे बचने के प्रयास में अंगुली टूट गई। 

देवरानी की बहन ने पकड़े थे पैर 
आरोप है कि देवरानी की बहन ने उसके पैर पकड़े, पति ने निजी में सरिया डाल दिया। बर्बरता के कारण बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भागे। होश आने पर महिला ने अपने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को महिला की तहरीर पर उसके पति समेत सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed