फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Huts in Kadamnagala are being swallowed by the Ganges; villagers are having their concrete houses demolished using JCBs.

Budaun News: कदमनगला में झोंपड़ियां गंगा में समा रहीं, ग्रामीण पक्के मकान जेसीबी से तुड़वा रहे

Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Huts in Kadamnagala are being swallowed by the Ganges; villagers are having their concrete houses demolished using JCBs.
गंगा में समाने के डर से पक्का मकान को जेसीबी से तुड़वाते ग्रामीण। संवाद
उसहैत। कदमनलगा में गंगा नदी का कहर बढ़ रहा है। पूर्व माध्यमिक स्कूल का भवन गंगा में समाने के बाद छप्परनुमा घर भी गंगा में समाते जा रहे हैं। एक ही परिवार के कई छप्पर गंगा में समाने के बाद परिवार ने पंचायत भवन में शरण ली है। रविवार को ग्रामीण अशोक कुमार ने अपना पक्का घर जेसीबी से ढहाना शुरू कराया ताकि वह ईंटें सुरक्षित निकाल सकें।
विज्ञापन

ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले गांव में पक्का मकान बनाया था। गंगा ने कई साल पहले खूब कटान किया था, तब दूसरी जगह पर गांव बसा। अभी गंगा जी घर से 20 मीटर दूर हैं, एक-दो दिन में पूरा मकान गंगा में समा जाएगा, इसलिए मकान ढहाकर उसकी ईंटें निकाल रहे हैं, ताकि आगे कभी मकान बना सकें।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम कदमनगला इन दिनों बाढ़ की तबाही झेल रहा है। 20 दिन से गांव हल्के हल्के गंगा में समाने की तरफ बढ़ रहा है। पहले ग्रामीणों की खेती की जमीन गंगा में समाई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगा में समा गया। न बाढ़ खंड के किसी अधिकारी ने गांव को बचाने का प्रयास किया न ही राजस्व विभाग ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को गांव से बाहर सुरक्षित स्थान देने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। बीते 24 घंटों में पानी गांव तक आ गया। चार भाइयों का झोंपड़ीनुमा मकान भी बह गए, लेकिन प्रशासन अभी भी कुछ नहीं कर रहा है।


ग्राम पंचायत के भवन में शरण ली
राजाराम और नेकराम, सुनील, जगपाल सगे भाईं। इनके 8 बच्चे हैं। राजाराम ने बताया कि उनका मकान गंगा में कट रहा है, पूरे परिवार के साथ पंचायत भवन में शरण ली है, खेती की जमीन पहले ही गंगा में कट चुकी है, परिवार में 12 लोग हैं, 2-3 दिन में यह भवन भी गंगा में समा जाएगा, फिर किसी सड़क के किनारे रह लेंगे।



अफसरों ने किया कदमनगला का दौरा

एडीएम फाइनेंस महेन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम दातागंज विनोद कुमार, एई बाढ़ खंड नरेशपाल ने रविवार की शाम बाढ़ प्रभावित गांव कदमनगला का दौरा किया। एसडीम विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार से ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य कैंप, पशुओं के लिए टीकाकरण एवं गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जाएगा। ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।

गंगा में समाने के डर से पक्का मकान को जेसीबी से तुड़वाते ग्रामीण। संवाद

गंगा में समाने के डर से पक्का मकान को जेसीबी से तुड़वाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed