सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the coming times, the water crisis could become a global challenge.

Budaun News: आने वाले वक्त में जल संकट बन सकता है वैश्विक चुनौती

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
In the coming times, the water crisis could become a global challenge.
भैयाजी जोशी पंचतत्वेश्वर मंदिर में जला​​भिषेक करते हुए। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश भैया जी जोशी के दातागंज आगमन पर सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेशों से जुड़े कार्यक्रम हुए। बृहस्पतिवार सुबह संघ की शाखा में भाग लिया।
Trending Videos

भैया जी जोशी, डॉ. शैलेश पाठक के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल संकट वैश्विक चुनौती बन सकता है। बोले, केवल नदियों की पूजा करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। भैयाजी जोशी ने संतोष कुमारी पाठक स्मृति महाविद्यालय पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए अर्जित ग्लोबल कंप्यूटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिप्रा पाठक के कार्यों की सराहना की। कहा कि उनके प्रयास न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय संस्कृति और पर्यावरण चेतना को स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम तीन पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके। बता दें कि राजनीतिक पंडित माने जाने वाले सुरेश भैयाजी जोशी का दातागंज कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में राजनीतिक उथल-पुथल की ओर इशारा करने वाला माना जा रहा है।
इस मौके पर वाटरवूमेन शिप्रा पाठक ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, सह प्रांत प्रचारक विनोद, विभाग प्रचारक सुधांश, ब्रज क्षेत्र के महामंत्री राकेश के अलावा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, दातागंज प्रचारक पवन, जिला संघचालक आसित गुप्ता, सह जिला कार्यवाह मनोज, खंड कारवां प्रशांत, खंड संघ चालक सतीश, खंड संपर्क प्रमुख आदर्श, डॉ शैलेश पाठक, राकेश वर्मा, दिनेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


पंचतत्वेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक
भैयाजी ने पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। यहां से वे “वॉटर वूमेन” के नाम से प्रसिद्ध शिप्रा पाठक की पंचतत्व पौधशाला पहुंचे। वहां पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया।

भैयाजी जोशी पंचतत्वेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हुए। संवाद

भैयाजी जोशी पंचतत्वेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed