सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kasganj-Tanakpur Purnagiri Mela Special will run from March 6

Budaun News: छह मार्च से चलेगी कासगंज-टनकपुर पूर्णागिरि मेला स्पेशल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kasganj-Tanakpur Purnagiri Mela Special will run from March 6
विज्ञापन
उझानी। उत्तराखंड स्थित पूर्णागिरि मंदिर में लगने वाले मेले और देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने छह मार्च से कासगंज-टनकपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह विशेष ट्रेन 30 जून तक प्रतिदिन संचालित होगी।
Trending Videos

उत्तर पूर्व रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन संख्या- 05451 छह मार्च को कासगंज जंक्शन से प्रात: 5:00 बजे शुरू होगी, जो 5:12 बजे कासगंज सिटी, 5:08 बजे कासगंज सिटी, 5:17 गंगागढ़ हॉल्ट, 5:22 बजे सोरों, 5:32 बजे मानपुर नगरिया, 05:44 बजे कछला ब्रिज, 05:49 बजे कछला हॉल्ट, 05:54 बजे वितरोई, 06:07 बजे उझानी, 06:18 शेखूपुर, 06:25 बजे बदायूं पहुंचेगी। इसके बाद 06:39 बजे मल्लनननगर, 06:47 बजे घटपुरी, 06:57 बजे करतौली, 07:04 बजे मकरंदपुर, 07:13 बजे बमियाना, 07:25 बजे रामगंगा, 07:44 बजे बरेली जंक्शन, 08:00 बजे बरेली सिटी, 08:18 बजे इज्जतनगर होते हुए 11:55 बजे मेला स्पेशल टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में टनकपुर-कासगंज मेला स्पेशल ट्रेन संख्या- 05452 टनकपुर से 14: 40 बजे चलेगी, जो रात 20:00 बजे बदायूं पहुंचेगी। इसके बाद 20:11 बजे शेखूपुर 20:26 बजे उझानी, 20:39 वितरोई, 20:47 बजे कछला हॉल्ट, 20:52 बजे कछला ब्रिज, 21:01 बजे मानपुर नगरिया, 21:11 बजे सोरों, 21:19 बजे गंगागढ़ हॉल्ट, 21:26 बजे कासगंज सिटी और 21:45 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी।
---------------------
31 मार्च तक बढ़ा टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का संचालन
टनकपुर से बरेली, बदायूं, कासगंज और मथुरा मार्ग से अछनेरा तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को संचालित होती है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मेला सीजन को देखते हुए यह व्यवस्था यात्रियों के लिए लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed