{"_id":"69a159e52b5762fa3c0c1026","slug":"a-student-returning-after-his-10th-exam-died-in-a-road-accident-another-was-seriously-injured-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun Accident: बिसौली-सहसवान मार्ग पर हादसा, 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun Accident: बिसौली-सहसवान मार्ग पर हादसा, 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार
करीब 12:15 बजे ग्राम बाला किशनपुर के निकट मेन रोड (बिसौली-सहसवान मार्ग) पर दो स्कूली छात्र मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। दोनों छात्र ग्राम ईखखेड़ा इंटर कॉलेज से कक्षा दसवीं की परीक्षा देकर वापस आ रहे थे।
Budaun Accident
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 12:15 बजे ग्राम बाला किशनपुर के निकट मेन रोड (बिसौली-सहसवान मार्ग) पर दो स्कूली छात्र मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। दोनों छात्र ग्राम ईखखेड़ा इंटर कॉलेज से कक्षा दसवीं की परीक्षा देकर वापस आ रहे थे। मृतक की पहचान सुरजीत (16 वर्ष) पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम दीनापुर, थाना मुजरिया, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्र रविंद्र पुत्र छंगे निवासी ग्राम दीनापुर, थाना मुजरिया, बदायूं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 108 की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। घायल रविंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सुरजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक उघैती ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
