सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The road from Gauri Shankar Temple to the court will be widened at a cost of Rs 3.63 crore

Budaun News: गौरी शंकर मंदिर से कचहरी तक 3.63 करोड़ से चौड़ा होगा मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 27 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The road from Gauri Shankar Temple to the court will be widened at a cost of Rs 3.63 crore
कचहरी मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त मार्गों में शामिल मझिया रोड के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब यह सड़क 3.63 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी की जाएगी।
Trending Videos

योजना के तहत गौरी शंकर मंदिर से कचहरी मार्ग तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। गौरी शंकर मंदिर से विकास भवन, डीएम चौराहा, नेकपुर, एसएसपी, सिविल लाइन थाना होकर मुख्य डाकघर तक जाने वाला रोड शहर की लाइफलाइन माना जाता है। प्रतिदिन हजारों वाहन, दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और पैदल यात्री इसी रास्ते से गुजरते हैं। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। योजना में केवल सड़क चौड़ीकरण ही नहीं, बल्कि सुंदरीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। नालियों का निर्माण, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर और हरियाली विकसित करने का प्रावधान शामिल है। इससे न सिर्फ सड़क मजबूत और टिकाऊ बनेगी, बल्कि शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।
शहर के राकेश शर्मा, प्रमोद सागर और मोहित सिंह ने इस फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। अब मंजूरी मिलने से उम्मीद जगी है कि यातायात जाम से राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग की एक्सईएन वंदना सोनकर ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।इसको तय समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed