{"_id":"6a5b35ef3bb707f3dd0a8608","slug":"man-commits-suicide-by-consuming-poison-after-a-quarrel-with-his-wife-in-budaun-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान, चार साल पहले हुई थी शादी
Sat, 18 Jul 2026 02:39 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:39 PM IST
सार
उसहैत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में शुक्रवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद एक 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सुबोध का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी सुधीर उर्फ सुबोध (24 वर्ष) की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद शुक्रवार रात उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मेमो से थाना उसहैत पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पंचनामा भर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवक का विवाह चार साल पहले दातागंज थाना क्षेत्र के ग्राम डहरपुर की युवती के साथ हुआ। दंपती की चार साल की बेटी भी है। गांव के ही कीटनाशक दवा विक्रेता ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे युवक उनसे जहरीला पदार्थ लेने आया था। उन्होंने देने से मना कर दिया, जिसके बाद वह गांव की अन्य कीटनाशक दवा की दुकानों पर भी गया था। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन