{"_id":"6a5b2d834e2f626d6a01fe1e","slug":"tractor-trolley-overturns-into-a-ditch-10-laborers-injured-in-budaun-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 मजदूर घायल, दो युवतियों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंती में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 मजदूर घायल, दो युवतियों की हालत नाजुक
Sat, 18 Jul 2026 02:39 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:39 PM IST
सार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे में दस मजदूर घायल हो गए। इनमें से दो युवतियों की हालत गंभीर है। ये सभी मजदूर धान की रोपाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद बचाव कार्य करते ग्रामीण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया सतासी गांव में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दस से अधिक मजदूर दब गए, जिनमें से दो युवतियों की हालत गंभीर है। उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी मजदूर धान की रोपाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
यह घटना तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली एक संकरे कच्चे मार्ग से गुजर रही थी। ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार मजदूर पानी से भरी खंती में गिर गए। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। पानी भरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग संकरा होने के कारण यह हादसा हुआ। अन्य घायलों को बदायूं के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे का कारण
ग्रामीणों के अनुसार, जिस कच्चे मार्ग से ट्रैक्टर गुजर रहा था, वह काफी संकरा था। इसी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। उन्होंने पानी से भरी खंती से मजदूरों को निकालने में काफी प्रयास किए। बचाव दल के पहुंचने से पहले ही कई मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन