{"_id":"6a593eb277b7eeadbc09df25","slug":"mechanic-dies-in-collision-between-two-motorcycles-two-youths-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168597-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में मैकेनिक की मौत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में मैकेनिक की मौत, दो युवक घायल
विज्ञापन
अनिल कुमार फाइल फोटो
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक ट्यूबवेल मैकेनिक की मौत हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हादसा जरीफनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुर कोठा मार्ग पर हुआ। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नाचनी निवासी अनिल कुमार (27) पुत्र प्रेमपाल सिंह निजी नलकूप की मरम्मत कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे में अनिल कुमार के अलावा दूसरी बाइक पर सवार रुपलेश (19) पुत्र जोगिंदर और बिजनेस (27) पुत्र वीरपाल निवासी गांव वजीरपुर थाना जरीफनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रुपलेश और बिजनेस की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए। अनिल कुमार की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - 41
भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मौत
कुंवरगांव/बिनावर। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव निवासी राम निवास (52) बुधवार देर रात गांव के ही बीरपाल पुत्र रोशनलाल के साथ बाइक से बिनावर से डीजल लेकर लौट रहे थे।
गांव रंझौरा पर स्थित एक भट्ठे के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर परिजन और पुलिस पहुंच गई। परिजन और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रामनिवास की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

अनिल कुमार फाइल फोटो- फोटो : Self