फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth walking on highway hit by bike, injured.

Budaun News: हाईवे पर टहल रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Fri, 17 Jul 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth walking on highway hit by bike, injured.
बदायूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती यश माहेश्वरी। स्त्रोत परिवार - फोटो : Self
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाहरवीर बाबा मंदिर के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे टहल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या एक निवासी यश माहेश्वरी पुत्र जितेंद्र माहेश्वरी बुधवार की शाम करीब आठ बजे अपने पालतू कुत्ते के साथ बदायूं-बिजनौर हाईवे पर जाहरवीर बाबा मंदिर के निकट टहल रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि यश माहेश्वरी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। लोगों ने घायल को तुरंत नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। वर्तमान में उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed