फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mid-day meal not cooked at PM SHRI school due to lack of gas stove; students went hungry.

Budaun News: गैस चूल्हा न मिलने पर पीएमश्री विद्यालय में नहीं बना मिड-डे मील, छात्र रहे भूखे

Fri, 31 Jul 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal not cooked at PM SHRI school due to lack of gas stove; students went hungry.
औरछी। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय बझेड़ा नूतन में बृहस्पतिवार को मिड-डे मील व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। रसोइयों ने गैस सिलिंडर और चूल्हा उपलब्ध न होने तक भोजन बनाने से इनकार कर दिया। इसी के चलते विद्यार्थियों को भोजन नहीं मिल सका, उन्हें भूखे पेट ही समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय में 188 बच्चे हैं। इसी परिसर में आंगनबाड़ी भी है, उसमें 50 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां कई महीनों से मिड-डे मील मिट्टी के चूल्हे पर तैयार कराया जा रहा था। रसोइयों ने कई बार प्रधान और प्रधानाध्यापिका से गैस चूल्हा उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने पिछले सप्ताह विद्यालय का निरीक्षण किया था। जांच में शिकायत सही मिलने पर तीन दिन के भीतर गैस सिलिंडर और चूल्हा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय बीतने के बावजूद विद्यालय में गैस चूल्हे की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार सुबह रसोइयों ने स्पष्ट कर दिया कि बिना गैस चूल्हे के भोजन नहीं बनाया जाएगा। दोपहर तक इंतजार के बाद भी व्यवस्था न होने पर वे घर लौट गई, जिससे मिड-डे मील नहीं बन सका। बच्चों को विद्यालय में व्यवस्था को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। इधर, प्रधानाध्यापिका तनु जैन ने बताया कि शुक्रवार तक गैस चूल्हा ठीक होकर आ जाएगा। बृहस्पतिवार को मिड मील नहीं बन सका था।


जिन स्कूलों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं वह अपना प्रार्थनापत्र विभाग को दें। पूर्ति विभाग से मिलकर उनको सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जिस स्कूल में मिड्डे मील नहीं बना है, वहां दिखवाया जाएगा। -नवीन कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed