सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Miscreants Rob Medicine Trader of 2 Lakh and Two Mobile Phones

Budaun News: बदमाशों ने दवा कारोबारी से दो लाख रुपये व दो मोबाइल लूटे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Miscreants Rob Medicine Trader of 2 Lakh and Two Mobile Phones
शहर में दवा व्यापारी से लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात दवा के थोक कारोबारी अंशुमान से दो लाख रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए गए। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने घर की गली में उनकी बाइक को धक्का देकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना जिले में दस दिन के भीतर लूट की तीसरी वारदात है, जिसने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और सजगता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos


अंशुमान की मढ़ई चौक पर अंशु इंटरप्राइजेज के नाम से थोक दवा की दुकान है। मंगलवार रात करीब दस बजे वह अपनी दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर लौट रहे थे। हुसैनी गली स्थित उनके आवास के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी बाइक को स्कूटी से टक्कर मार दी। अंशुमान संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान बदमाशों ने उनके पास मौजूद बैग छीन लिया और भाग गए। लूटे गए बैग में दवा बिक्री के दो लाख रुपये और दो कीमती मोबाइल फोन रखे थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित अंशुमान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में टीमें गठित की हैं।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों का पता लगा रही पुलिस
लूट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय सिंह ने व्यापारी अंशुमान से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रात से ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल छीने
बदायूं। उझानी से अपने गांव लौट रहे एक व्यक्ति की पत्नी के कुंडल दो बदमाशों ने छीन लिए। घटना मंगलवार दोपहर आश्रय आवास कॉलोनी के सामने हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के इंधजागीर गांव निवासी पीतमराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 27 अप्रैल को पत्नी नीलम और बेटी स्वानी के साथ उझानी के बहादुरगंज मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे। अपराह्न करीब पौने तीन बजे जब वे अपनी बाइक से आश्रय आवास कॉलोनी के सामने सड़क पर पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर दो लड़के आए। बाइक पर पीछे बैठे लड़के ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी नीलम के दोनों कान के कुंडल छीन लिए और छोटे सरकार को जाने वाले रास्तेे पर भाग निकले।
पीतमराम और कुछ राहगीरों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे उन्हें पकड़ नहीं पाए। घटना में उनकी पत्नी नीलम को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed