सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother dies after delivery...family members create ruckus at CHC

Budaun News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत....सीएचसी पर परिजनों का हंगामा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mother dies after delivery...family members create ruckus at CHC
नीरज का फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। सीएचसी पर प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उसे महिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
Trending Videos

सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया है। वहीं नवजात को भी महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी भुवनेश की पत्नी नीरज (20) को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। परिवार के लोग उसको सीएचसी उझानी के प्रसव केंद्र लेकर आए। पति का आरोप है सुबह करीब 5:00 बजे पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। महिला डॉक्टर ने प्रसव में दिक्कत होने पर सीजर किया। इसके बाद अपराह्न एक बजे ऑपरेशन से नीरज ने पुत्र को जन्म दिया।
इसके बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। नवजात को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही नीरज की भी हालत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर गिरता चला गया। शाम करीब 5:00 बजे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। उन्होंने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
हंगामा होता देख कोतवाली से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद भी काफी देर तक हंगामा जारी रहा। नीरज की सास सोमवती ने बताया कि ऑपरेशन करने के लिए महिला डॉक्टर ने रुपये लिए थे। इसके बाद भी उन्होंने इलाज में लापरवाही की है। डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ही नीरज की मौत हुई है। उसका पहला बच्चा था। शादी करीब एक साल पहले हुई थी। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि नवजात की हालत गंभीर है। उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सघन निगरानी की जा रही है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।

महिला डॉक्टर को घेरने का किया प्रयास
नीरज की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया तो अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को घेरने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों के समझाने पर मामला शांत हो सका।

नीरज का फाइल फोटो।

नीरज का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed