{"_id":"69b70a3723cfe28ba6034c18","slug":"mother-in-law-remarries-and-transfers-land-to-her-new-husband-and-sister-in-law-badaun-news-c-123-1-bdn1010-159380-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सास ने दूसरी शादी कर नए पति और ननद के नाम कर दी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सास ने दूसरी शादी कर नए पति और ननद के नाम कर दी जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। एक महिला ने अपने दो मासूूम बच्चियों का हवाला देते हुए सीएम पोर्टल पर अपनी सास की करतूतों का पर्दाफाश करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके ससुर और पति की मौत हो जाने के बाद उसकी सास ने दूसरी शादी रचा ली। आरोप है कि उसका हक मारते हुए करीब 15 बीघा जमीन अपने नए पति और ननद के नाम कर दी। उसने सीएम से अपने हिस्से की जमीन दिलाने की गुहार लगाई है।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम सरनमई निवासी गायत्री ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव महामदियापुर गढ़िया में राजकुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई। उनसे दो मासूम बच्चियां हैं। उसके पति अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उसके ससुर की भी मौत हो चुकी है। पति और ससुर की मौत हो जाने के बाद उसकी सास ने दूसरी शादी रचा ली और 15 बीघा जमीन से उसका हक छीनते हुए अपने नए पति और ननद के नाम करा दी।
जमीन दूसरे के नाम करा दिए जाने से पीड़िता और उसके दो बच्चो के आगे भरण-पोषण की समस्या पैदा हो गई है। खतौनी में भी सास ने नए पति और ननद का नाम लेखपाल से मिलकर करा दिया है। पीड़िता ने सीएम से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की जांच कराके उसे न्याय दिलाया जाए ताकि वह अपनी मासूम बच्चियों का भरण पोषण कर सके।
Trending Videos