सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   No Power Outages for 30 Days Relief for Consumers of Smart Prepaid Meters in Budaun

Smart Prepaid Meter: तीस दिन तक नहीं कटेगी बिजली, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के इन उपभोक्तों को मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले में विद्युत निगम के स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए समस्या बने हुए हैं। इस बीच एक किलोवाट के उपभोक्ताओं को 30 दिन की राहत मिली है। बैलेंस खत्म होने पर भी इन उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिन तक नहीं कटेगी। 

No Power Outages for 30 Days Relief for Consumers of Smart Prepaid Meters in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में विद्युत निगम की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ता मार्गदर्शिका जारी की गई है। जिसके अनुसार एक किलोवाट प्रीप्रेड उपभोक्ता का कनेक्शन बैलेंस खत्म होने के बाद 30 दिन तक बिजली आपूर्ति बंद नहीं होगी। इसके साथ ही दो किलोवाट के उपभोक्ताओं के लिए 200 रुपये का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा। इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया जाएगा तो कनेक्शन खुद ही कट जाएगा।
Trending Videos


जिले में विद्युत निगम की ओर से प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कई माध्यमों में उपभोक्ताओं को जानकारी के साथ मिलने वाली छूट के बारे में बताया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता चंद्रेशखर कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर एक आधुनिक बिजली मीटर है। इसके माध्यम से उपभोक्ता हर समय सटीक आंकड़े देख सकता है। प्रीपेड उपभोक्ता अगर अपना बैलेंस पॉजिटिव में रखते हैं तो उन्हें दो फीसदी की बिल में छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिचार्ज के बाद सप्लाई शुरू न होने पर करें कॉल  
उन्होंने बताया कि प्रीपेड मोड के उपभोक्ताओं को लगता है कि कनेक्शन एकदम कट जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है बैलेंस कम होने पर कई बार अलर्ट का मैसेज भेजा जाता है। उसके बाद कनेक्शन कटता है। अगर फोन पर मैसेज नहीं आ रहा है तो यूपीपीसीएल स्मार्ट एप के माध्यम ने उपभोक्ता नंबर रजिस्टर्ड कर सकता है जिसके माध्यम से सारी जानकारी मिलती रहेगी। रिचार्ज होने के दो घंटे बाद सप्लाई न शुरू होने पर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed