{"_id":"69c42f01bba8ae06c2097b74","slug":"nominated-councillors-take-oath-in-nagar-panchayats-enthusiasm-shown-for-development-badaun-news-c-123-1-sbly1001-160162-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नगर पंचायतों में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, विकास को लेकर दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नगर पंचायतों में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, विकास को लेकर दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित करते सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व अन्य गणमान्य। स
- फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं/सैदपुर। जिले की विभिन्न नगर पंचायतों में बुधवार को शासन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सैदपुर, गुलड़िया, उसहैत, दहगवां, कुंवरगांव, उसावां, रुदायन और अलापुर सहित कई नगर पंचायतों में एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने नवनियुक्त सभासदों से जनसेवा और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, इस्लामनगर में अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते कुछ देर के लिए अव्यवस्था भी सामने आई, हालांकि बाद में शपथ प्रक्रिया पूरी कराई गई।
सैदपुर की नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिसौली एसडीएम राशि कृष्ण ने नामित सदस्यों तेजेश्वर दयाल सक्सेना, गोवर्धन मौर्या और वीरेश कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चेयरमैन इशरत अली खान ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी त्रिवेंद्र कुमार ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
-- -- -- -- --
उपजिलाधिकारी न्यायिक ने पहुंचे कार्यक्रम, दिलाई शपथ
गुलड़िया। नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार सिंह ने वीरेंद्र पाल, पंकज सिंह और प्रमोद कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान अधिशासी अधिकारी विकास आनंद, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कुमार गंगवार उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- --
नामित सभासद सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी
उसहैत। नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी ने टिंकू राठौर, केशव भारद्वाज और धीरज गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक राजीव सिंह ने कहा कि नामित सभासद सरकार और जनता के बीच मजबूत कड़ी बनकर कार्य करें। संवाद
-- -- -- -- -
पहले लौटे, दोबारा आने पर ली शपथ
इस्लामनगर। नगर पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। नामित सभासद संजीव गुप्ता, अंकित गुप्ता और नीरज राठी समय पर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के न होने से नाराज होकर लौट गए। बाद में चेयरमैन के पति मुशाहिद अली के आग्रह पर वे पुनः कार्यालय पहुंचे। इसके बाद एसडीएम बिल्सी प्रेमपाल सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। संवाद
-- -- -- -- -- --
ईमानदारी से काम करने का लिया संकल्प
दहगवां। नगर पंचायत में बुधवार को नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम सहसवान साईं आश्रित शाखमुरी ने चौधरी जफर अली सैफी, बृजेश गुप्ता और विजय सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी ने नगर के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मयंक गुप्ता ने कहा कि जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार ने सभी से मिलकर नगर के विकास को गति देने की अपील की। संवाद
-- -- -- -- -- --
सदस्यों को दिलाई शपथ
कुंवरगांव। आदर्श नगर पंचायत में नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार सिंह ने यशवीर सिंह गौतम, प्रिंस गुप्ता और राजकुमारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विधायक महेश चंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
नगर के विकास कार्यों में निभाएंगे सक्रिय भूमिका
उसावां। नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम दातागंज न्यायिक रिपुदमन ने राजकुमार गुप्ता, शेर सिंह सगर और तुलसीराम राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक राजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभासदों से जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरने और नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद
-- -- -- -- -- --
सदस्यों को दी गईं शुभकामनाएं
रुदायन। नगर पंचायत रुदायन में शासन की ओर से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम बिल्सी विनोद कुमार सिंह ने डॉ. रजनी गुप्ता, विद्या रतन चौधरी और श्रीपाल को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुरली मनोहर गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। संवाद
-- -- -- -- -- --
पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
अलापुर। नगर पंचायत अलापुर में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने प्रमोद कुमार, मुकेश राठौर और अरुण कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संवाद
Trending Videos