{"_id":"69d9528a4b93233ebe0e2bbb","slug":"one-animal-dies-after-being-locked-inside-house-three-found-in-distress-from-hunger-and-thirst-badaun-news-c-123-1-bdn1024-161285-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में बंद एक पशु की मौत, तीन भूख-प्यास से बेहाल मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में बंद एक पशु की मौत, तीन भूख-प्यास से बेहाल मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव बाबट में पशुओं के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां एक पशुपालक ने अपने ही घर में पशुओं को कई दिन से भूखा-प्यासा रखा हुआ था। इससे एक गाय की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में पाए गए। मामले में पुलिस ने पशुपालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार सुबह एक संस्था को सूचना मिली कि गांव बाबट निवासी जसवीर सिंह पुत्र झम्मन सिंह करीब छह दिन पहले घर में ताला डालकर कहीं चला गया है। उसके पशु घर में ही बंद हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर जांच की तो मामला सही पाया।
पुलिस के मुताबिक, घर के बाहर एक गाय खूंटे से बंधी थी, जिसकी भूख-प्यास से मौत हो चुकी थी। वहीं, जब कमरे का ताला तोड़ा गया तो अंदर एक भैंस, उसका बच्चा और एक गाय बेहद दयनीय स्थिति में मिले। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तीनों पशुओं को बाहर निकालकर उन्हें पानी और चारा उपलब्ध कराया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी कई गायों को इसी तरह बांधकर रखता था। दूध देने के लालच में पशुओं को पालता और जब वे दूध देना बंद कर देते तो उन्हें खाना-पानी दिए बिना छोड़ देता, जिससे उनकी मौत हो जाती थी। पशु प्रेमियों ने इसे गंभीर अमानवीय कृत्य बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामले में आरोपी पशुपालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos