सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   People Anger Erupts Over Power Cuts Amidst Scorching Heat in Budaun

Budaun News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के बिसौली इलाके में बिजली कटौता होने से आक्रोशित लोगों ने एक्सईए कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने विद्युत निगम से बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की।  

People Anger Erupts Over Power Cuts Amidst Scorching Heat in Budaun
लोगों से बात करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। बिसौली इलाके के भानपुर बिजलीघर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने बुधवार को अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्या समाधान की मांग उठाई। इसी तरह बिनावर में बिजली समस्या को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। 

Trending Videos




प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन और रात में लगातार कटौती होने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी के बीच कई-कई घंटे बिजली गायब रहने से घरों में पेयजल संकट भी गहरा गया है, जबकि छोटे कारोबार और किसानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि हालत इतनी खराब है कि रात के तीन बजे तक लोग सड़कों पर घूमते रहते हैं और बिजली कर्मचारियों को फोन कर सप्लाई ठीक कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

एक्सईएन कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन 
बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और कस्बा के लोगों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को जल्द सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed