{"_id":"69cece6dcc0608bc5f027060","slug":"soybean-oil-becomes-500-more-expensive-amidst-the-heat-of-war-badaun-news-c-123-1-bdn1037-160727-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युद्ध की आंच में 500 रुपये महंगा हुआ सोयाबीन ऑयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युद्ध की आंच में 500 रुपये महंगा हुआ सोयाबीन ऑयल
विज्ञापन
शहर में दुकान पर लगे हुए रिफाइंड ऑयल की टिन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध का असर सबसे ज्यादा रसोई पर पड़ रहा है। गैस की किल्लत जिले में पहले से चल रही है। अब रसोई के सामान पर भी दाम बढ़ने लगे हैं। व्यापारियों के मुताबिक, परिवहन भाड़ा बढ़ने और ईरान से माल आने में हो रही परेशानी के चलते रिफाइंड तेल पर लगातार रुपये बढ़ रहे हैं। ईरान से आने वाली मेवा न आने से इनके दामों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन इस बार रिफाइंड और मेवा के दाम बढ़ चुके हैं। शास्त्री मार्केट के थोक व्यापारी मनमोहन भसीन ने बताया कि पश्चिमी देशों में युद्ध के कारण खाद्य तेल का आयात प्रभावित हुआ है। इसके कारण रिफाइंड और डालडा के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 15 दिन में इन तेलों के दाम में 20 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई है।
बताया कि सोयाबीन ऑयल की टिन सामान्य दिनों में 2250 रुपये में मिल रही थी। जिस पर धीरे-धीरे रुपये बढ़ते गए। आज 2780 में टिन मिल रहा है। पामोलिन ऑयल की पेटी 1000 रुपये में मिल रही थी, जो अब 1080 रुपये की हो गई है। निर्यात न होने के कारण चीनी पर दाम अभी स्थिर हैं। किराना संचालक राहुल ने बताया कि ईरान से आने वाले मेवा की आवक न होने के कारण इसके भी दाम बढ़ रहे हैं। इसके साथ कुछ कंपनियों ने पैकेट के वजन कम कर दिए हैं।
गृहणियां बोलीं- बिगड़ रहा रसोई का बजट
युद्ध की वजह से गैस की दिक्कत तो पहले से ही चल रही थी। अब खाद्य सामग्री पर महंगाई होने से पूरा रसोई का बजट बिगड़ जाएगा। - निधि, गृहणी
बाजार में जाओ तो ज्यादातर चीजें पहले की अपेक्षा महंगी दिखाई देती हैं। खाद्य सामग्री पर महंगाई से महिलाओं को रसोई संभालना मुश्किल हो जाएगा। रेखा- गृहणी
वस्तुएं पहले अब
सोयबीन ऑयल - 2250 2750
पामोलिन पेटी 1000 1080
बादाम- 700 800
काजू- 700 800
किशमिस- 270 300
गोला- 250 300
Trending Videos