{"_id":"69d564b36fe3f297ae03e7f2","slug":"spl-super-indian-won-the-match-in-9-overs-badaun-news-c-123-1-sbly1006-161089-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीएल: सुपर इंडियन ने 9 ओवर में जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीएल: सुपर इंडियन ने 9 ओवर में जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
अंकुर शर्मा को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सिरतौल सुपर इंडियन और सिरतोल वॉरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर सुपर इंडियन के कप्तान मोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और वॉरियर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरतौल वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 74 रन बनाए। टीम की ओर से अमन शर्मा ने 30 रन, सनी उपाध्याय ने 22 रन, विक्की ने 18 रन और लकी पाठक ने 12 रनों का योगदान दिया। सुपर इंडियन की ओर से अंकुर शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि आरव उपाध्याय ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल सुपर इंडियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के ओपनर कपिल कुमार ने 30 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कप्तान मोहित शर्मा ने 20 रन बनाए। सचिन पुरी ने 8 और अनमोल पाल ने 7 रनों का योगदान दिया। वॉरियर्स की ओर से अमन शर्मा और विक्की ने 2-2 विकेट लिए, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अंकुर शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान आयोजन समिति के पवन उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, भुवनेश गौड़, अनुज गौड़, सचिन पुरी, बिजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सत्यम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos