सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage Girl Misdeeds by youth During Wedding Feast in Budaun

Budaun News: मंडप की दावत के दौरान किशोरी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, तीन युवकों पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। दो अन्य युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उक्त दोनों युवक किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। पीड़िता की मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Teenage Girl Misdeeds by youth During Wedding Feast in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंडप की दावत के दौरान एक युवक ने किशोरी को जबरन खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने के आरोप में दो अन्य युवकों के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Trending Videos


शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि यह घटना 19 अप्रैल को उनके बेटे के मंडप की दावत के दौरान हुई। परिवार के सभी सदस्य दावत में व्यस्त थे। दोपहर करीब दो बजे उनकी 14 साल की बेटी भैंसों को चारा डालने के लिए घेर में जा रही थी। इसी दौरान सहोरा गांव निवासी रंजीत ने बेटी को जबरन एक मकान में खींच लिया। आरोप है कि रंजीत ने वहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के विवेक और सोमपाल ने इस घटना का वीडियो बनाया। अब ये दोनों युवक उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। शादी के कामकाज में व्यस्त होने के कारण पीड़िता ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई। वह 27 अप्रैल को अपनी बेटी और पति के साथ थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ विक्रम सिंह ने बताया मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed