{"_id":"6a3adfb20edcd9904605befd","slug":"the-body-found-beneath-the-ganga-expressway-turned-out-to-be-that-of-a-young-man-from-dataganj-badaun-news-c-123-1-ba11032-166858-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला शव दातागंज के युवक का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला शव दातागंज के युवक का निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे मिले युवक के शव की पहचान दातागंज क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी 27 वर्षीय अवनीश पुत्र सत्यपाल के रूप में हुई है। अवनीश चार दिन से लापता था। पिता ने परिवार के एक सदस्य और रिश्तेदार पर हत्या का शक जताया है।
पिता सत्यपाल ने मूसाझाग पुलिस को बताया कि अवनीश हिमाचल प्रदेश में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका पत्नी और साढ़ू से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बेटे के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद वह पत्नी को लेकर साढ़ू के गांव आ गया था। वहां पत्नी और दोनों बच्चों (पुत्र व पुत्री) को छोड़कर घर लौट आया था। बीते शुक्रवार को वह बच्चों और पत्नी को लेने साढ़ू के घर गया था, तब से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, सीओ उझानी