{"_id":"69d4062a4f8a05fed1020eaf","slug":"the-markets-are-bustling-with-activity-before-the-wedding-season-begins-badaun-news-c-123-1-bdn1037-161021-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सहालग शुरू होने से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सहालग शुरू होने से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर शादी के लिए लहंगा पसंद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। 15 अप्रैल से सहालग शुरू होने जा रहा है। शादियों के शुरू होने से पहले ही बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। महिलाएं शादी के लिए ब्राइडल लहंगा, लांचा, साड़ियां को खरीदने दुकानों पर पहुंच रही हैं। इसके साथ ही शेरवानी और गर्मियों के कपड़ों को लेकर दुकानों पर भी काफी भीड़ लग रही है।
शहर के मुख्य बाजारों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। शादियों में ब्राइडल लहंगे और साड़ियों की ज्यादा मांग रहती है। दुकानों पर महिलाओं को डिजाइनर लहंगा और जयपुरिया लंहगा, और फिगर वाले लहंगे खूब पसंद आ रहे हैं।
दुकानों पर बंधेज जयपुरी, लहरिया जयपुरी, जरी की साड़ी, सिल्क, साउथ सिल्क, ऑरगेंजा फैवरिक, डोला, बनारसी सिल्क, फैंडी शिफॉन, क्रंची शिफॉन, साड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं। दुकानदार तनुज अहूजा ने बताया उनके यहां से सभी प्रकार की साड़ियां ग्राहक खरीद रहे हैं। महिलाएं ज्यादा कीमत की हल्की साड़ी खरीदना पसंद कर रही हैं। वहीं सिल्क की साड़ी की सबसे ज्यादा मांग है।
रेडीमेड दुकानों पर शेरवानी, कॉटन के कुर्ता-पायजामा, लिनिन शर्ट, कॉटन की शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर आदि पसंद कर रहे हैं। महिलाओं में कॉटन प्रिंटेड साड़ियां व सूती सलवार सूट की मांग अधिक है, जबकि युवाओं में शर्ट व हल्के रंग के शादी-बरातों में पहनने के लिए कुर्ते की मांग है।
Trending Videos