{"_id":"69d550700f8d62e6450156f4","slug":"three-accountants-a-revenue-inspector-and-30-others-were-booked-for-fraudulently-assaulting-a-delhi-businessman-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161078-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली के व्यापारी से फर्जीवाड़ा, तीन लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक समेत 30 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली के व्यापारी से फर्जीवाड़ा, तीन लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक समेत 30 पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली के एक व्यापारी से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की बिक्री कर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक समेत 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र का है।
नई दिल्ली के थाना हौजखास क्षेत्र के शाहपुर जट निवासी व्यापारी धर्मेंद्र सिंह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि सहसवान क्षेत्र के गांव खैरपुर खैराती में भूमि बेचने के नाम पर उनके साथ सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि बीते दो अप्रैल 2010 को फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनसे 15 लाख 50 हजार रुपये नकद ले लिए गए।
इसके बाद 22 अप्रैल और 1 मई 2010 को कई बैनामे भी कराए गए, लेकिन उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2016 में उन्होंने जमीन को बंटाई पर दे दिया, लेकिन बंटाईदार ने न तो कोई भुगतान किया और न ही जमीन खाली की। आरोप है कि 2 जुलाई 2025 को जब वह खेत पर पहुंचे तो मोहम्मद अली व अतर अली ने उनके साथ मारपीट की और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही खेत में जबरन पानी भर दिया गया।
उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2025 को पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 27 अगस्त 2025 को न्यायालय से पैमाइश के आदेश होने के बावजूद तत्कालीन लेखपालों और राजस्व निरीक्षक द्वारा पैमाइश नहीं कराई गई। पीड़ित ने सहसवान कोतवाली और एसएसपी से भी शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर अंततः न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सहसवान कोतवाली पुलिस ने लेखपाल ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र, राजस्व निरीक्षक रियाजुद्दीन समेत 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos