{"_id":"6a6e42df81188c4bae08df57","slug":"three-injured-including-a-mother-and-daughter-in-a-clash-between-brothers-over-land-division-badaun-news-c-123-1-sbly1006-169832-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में मारपीट, मां-बेटी समेत तीन घायल
विज्ञापन
बिल्सी सीएचसी में इलाज कराती मां-बेटी पार्वती और विनीता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव घंघौसी में जमीन के बंटवारे को लेकर शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक ही परिवार की मां-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।
घंघौसी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि जमीन के हिस्से-बंटवारे को लेकर उनके सौतेले भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने लाठी-डंडों से पूरे परिवार के साथ मारपीट की। घटना में सुरेश कुमार, उनकी पत्नी पार्वती और बेटी विनीता घायल हो गईं।
सुरेश का आरोप है कि उनकी पत्नी पार्वती के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ बिल्सी आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद