सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor Overturns into Ditch While Heading to Plow Field; Youth Crushed to Death

Budaun News: खेत जोतने जाते समय खंती में पलटा ट्रैक्टर, गिरे युवक की दबकर मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tractor Overturns into Ditch While Heading to Plow Field; Youth Crushed to Death
इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन
इस्लामनगर। खेत जोतने जा रहे हैं युवक ने गांव के पड़ोसी युवक को भी अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया। जब वह जा रहा था तो अचानक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। चालक ने खुद तो कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उस पर बैठा पड़ोसी युवक गिरकर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इलाज को ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
Trending Videos




थाना क्षेत्र के गांव राजथल निवासी राम लखन ट्रैक्टर से अपने खेत की जोताई करने जा रहा था। गांव से कुछ आगे रास्ते में उसे गांव का ही पड़ोसी युवक दिनेश (20 सास) मिल गया। उसने दिनेश को अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया। रास्ते में चालक रामलखन ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खंती में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच चालक कूद गया और अपने को बचा लिया, लेकिन दिनेश गिरकर ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से दब गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों को पता लगा तो वे भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दिनेश को एक निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।



दिनेश के पिता किशनवीर ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ट्रैक्टर को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।



दिनेश की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी, उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाइयों में छोटा था।



थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह का कहना है घटना की तहरीर मिली है, शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



तेज रफ्तार कार के पलटने से
चालक की मौत, एक घायल
- उसावां होते हुए दिल्ली से हरदोई लौट रहे थे चालक समेत दो लोग

- हरदोई का रहने वाला था मृत चालक
संवाद न्यूज़ एजेंसी

उसावां। तेज रफ्तार एक कार कई पलटियां खाते हुए खेतों में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि चालक कार के बाहर आ गया और उसी के नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत चालक की शिनाख्त हरदोई जिले के युवक के रूप में हुई है।
घटना उसावां थाना क्षेत्र के मंशा नगला गांव के पास शुक्रवार की सुबह हुई। लोगों ने अर्टिका कार को पलटते देखा तो रुक गए। तमाम लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। उन्होंने चालक को कार के नीचे दबा पाया, जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मृत चालक की पहचान जिला हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव आमतारा निवासी मुश्ताक (35 साल) पुत्र मुन्तियाज के रूप में की है। उसके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई। उनसे मिली जानकारी पर पुलिस ने बताया कि दो लोग कार से दिल्ली गए थे। शुक्रवार को अपने घर लौट रहे थे। पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृत चालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना की जानकारी पर उनके परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। अनियंत्रित होकर कार कई पलटे खाते हुए खेत में जा गिरी। मामले की जांच की जा रही है।




दो कंटेनरों की टक्कर में दोनों के चालक घायल
उसावां। एमएफ हाईवे पर दो कंटेनरों में आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे के करीब एमएफ हाईवे पर हजारा मोड़ से आगे दो कंटेनरों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें उसावां की तरफ से बदायूं की ओर जा रहा कंटेनर खाली था, जिसे बिसौली थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर अधोली निवासी हरविंदर चला रहा था। उसे हल्की चोटें आईं हैं। वहीं दूसरे कंटेनर चालक अभिषेक को गंभीर चोटें आईं हैं। अभिषेक कंटेनर में एसी भरकर लखनऊ ले जा रहा था। वह कहां का निवासी है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रात्रि में ही दोनों वाहन चालकों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : नगर निगम

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : नगर निगम

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : नगर निगम

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद

इस्लामनगर में पलटे ट्रैक्टर के नीचे युवक को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed