{"_id":"69e9e199dd8ac9074a0bd6a9","slug":"transgenders-created-a-ruckus-at-wedding-procession-for-money-in-budaun-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नेग को लेकर बरात में बवाल, कार से आए किन्नरों ने की फायरिंग, दूल्हे का भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नेग को लेकर बरात में बवाल, कार से आए किन्नरों ने की फायरिंग, दूल्हे का भतीजा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं जिले में बुधवार सुबह हुसैनपुर करौतियां गांव में शादी समारोह के दौरान शुरू हुए नेग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि किन्नरों ने 60 हजार रुपये लूटे और फायरिंग की, जिसमें दूल्हे का भतीजा ) घायल हो गया। दूल्हा पक्ष ने 1100 रुपये नेग दिया था, जबकि किन्नरों ने 11 हजार रुपये मांगे थे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घेरी गाड़ी, आरोपियों को पकड़ा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर करौतियां में बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में नेग को लेकर बवाल हो गया। किन्नरों और दूल्हा पक्ष के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई। घटना में दूल्हे का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह किन्नरों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
गांव हुसैनपुर करौतियां में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई से नेमचंद्र शाक्य के पुत्र नरेंद्र शाक्य बरात लेकर आए थे। बृहस्पतिवार सुबह फेरों से पहले बोलेरो गाड़ी से सात किन्नर नेग लेने पहुंचे। दूल्हा पक्ष की ओर से 1100 रुपये नेग दिया जा रहा था, लेकिन किन्नरों ने 11 हजार रुपये की मांग कर दी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। लड़की पक्ष के फूल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किन्नरों ने दूल्हे के पिता नेमचंद्र के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया, जिसमें करीब 60 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly: बीडीए कॉलोनी के विवादित क्षेत्र की नए सिरे से होगी पैमाइश, नगर निगम ने भवनों पर लगाए थे लाल निशान
दूल्हे के भतीजे का सिर फूटा
आरोप है कि किन्नरों ने बोलेरो गाड़ी से तमंचे निकालकर तीन हवाई फायर किए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। हंगामे के दौरान दूल्हे के भतीजे राहुल (21) पुत्र योगेंद्र के सिर में ईंट लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दोनों पक्षों ने दी तहरीर
घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके से छह किन्नरों रोहित, खुशी, अयान, राधा, विनीता और जस्सी को पकड़ लिया और उनको गाड़ी समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से तमंचे, कारतूस डंडे व कैंची बरामद की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने छह किन्नर दबोचे
घटना के बाद ग्रामीणों ने छह किन्नरों रोहित, खुशी, अयान, राधा, विनीता और जस्सी को पकड़ लिया। इन सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मौके से तमंचे, जिंदा कारतूस, खाली खोखे, डंडे और कैंची बरामद की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X