{"_id":"69e9ae6a5b9e7a33f60caa92","slug":"five-year-old-girl-kidnapped-and-misdeeds-by-relative-in-budaun-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: मासूम बोली- जंगल में ले जाकर मामा ने किया गलत काम, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म: मासूम बोली- जंगल में ले जाकर मामा ने किया गलत काम, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची ने दूर के रिश्ते के मामा पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके दूर के रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। इस गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
यह घटना मंगलवार रात की है, जब बच्ची अपने गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। बच्ची के पिता की तहरीर के अनुसार, उनकी पत्नी का दूर का भाई भी दावत में आया था। आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी बच्ची को खाना खिलाने के बहाने घर से ले गया। बच्ची के देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने गांव के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची ने बताई मामा की करतूत
उन्होंने बताया कि वह बच्ची को खाना खिलाकर काफी पहले चला गया था। परिवार के सदस्यों ने रात भर बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी बच्ची को गांव के बाहर छोड़कर चला गया। बच्ची ने अपने पिता को बताया कि मामा उसे जंगल ले गए थे और उसके साथ गलत काम किया।
सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कादरचौक पुलिस ने आरोपी सर्वेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

कमेंट
कमेंट X