सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uterus Found in Man Abdomen Doctor shocked Seeing Ultrasound Report in budaun

पुरुष के पेट में 'बच्चेदानी'!: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख डॉक्टर रह गए हैरान, मरीज के उड़े होश; जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के सहसवान में एक निजी पैथालॉजी लैब की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक मरीज ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई। लैब से जो रिपोर्ट मिली, उसे देखकर डॉक्टर और मरीज दोनों हैरान रह गए। 

Uterus Found in Man Abdomen Doctor shocked Seeing Ultrasound Report in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी पैथालॉजी में कराए गए अल्ट्रासाउंड में ऐसी रिपोर्ट सामने आई, जिसे देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। इसमें एक पुरुष मरीज के पेट में 'बच्चेदानी' (यूट्रस) दिखाई गई। इसको लेकर मरीज और उनके परिजन भी हैरान हैं। 

Trending Videos


सहसवान क्षेत्र के समसपुर निवासी नेम सिंह पेट दर्द की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने निजी पैथालॉजी लैब में अल्ट्रासाउंड जांच कराई। लेकिन जब रिपोर्ट हाथ में आई, तो उसमें ऐसी बात लिखी थी, जो चिकित्सा विज्ञान के अनुसार संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कार्ड दिखाओ, सिलिंडर पाओ: यूपी के इस जिले में शादी समारोह के लिए नई व्यवस्था लागू, जानिए पूरी प्रक्रिया

रिपोर्ट में साफ तौर पर दर्शाया गया कि उनके पेट में बच्चेदानी है। वह रिपोर्ट को लेकर दहगवां के सरकारी अस्पताल पर पहुंचे तो वहां पर तैनात डॉक्टर रिपोर्ट देखकर हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत मरीज को रिपोर्ट लेकर जिला अस्पताल या दिल्ली में जाकर इलाज कराने के लिए कहा। 

डॉक्टर बोले- यह गंभीर लापरवाही 
डॉक्टर कहा कि रिपोर्ट के अनुसार नेम सिंह के पेट में बच्चेदानी है। यह सुनकर नेम सिंह घबरा गए और उन्होंने तुरंत दूसरी जगह डॉक्टर से परामर्श लिया। डॉक्टर ने रिपोर्ट को देखते ही इसे गंभीर लापरवाही बताया। उनका कहना था कि पुरुष के शरीर में बच्चेदानी होना असंभव है, इसलिए यह या तो मशीन की तकनीकी गड़बड़ी है या फिर रिपोर्ट तैयार करने में बड़ी गलती हुई है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। लोग अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। गलत रिपोर्ट देने वाली पैथालॉजी लैब को सील करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed